Breaking

Friday, July 28, 2023

History of Mukhiya of Doma Panchayat

 

Doma Panchayat Bhavan
Doma Panchayat Bhavan

History of Mukhiya of Doma Panchayat

आज मैं आपके साथ डोमा पंचायत के बारे में कुछ ऐसी जानकारी साझा करने जा रहा हूँ जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते है। वही ज्यादातर लोग इसके बारे में नहीं जानते है। क्या आपको मालूम है डोमा पंचायत के प्रथम मुखिया मुस्लिम समुदाय से मोहम्मद अख्तर हुसैन थे। जो मोगलपुरा विगहा के निवासी थे और उनका ससुराल रामनगर में था। बिहार में त्रिस्तरीय पंचायती राज 1961 में पारित हुआ था। उसके बाद से बिहार के कुछ जिलों में पंचायती राज की सुरुआत किया गया थाउस समय बिहार के पटना जिला के बख्तियारपुर प्रखण्ड क्षेत्र स्थित डोमा पंचायत में कुल 6 गाँव जिसमें 1) डोमा 2) करौता 3) लखीपुर 4) रामनगर 5) कलरा विगहा 6) मुसहरी सामिल था।

आपको बताते चले की बख्तियारपुर प्रखण्ड में पहली बार मुखिया का चयन प्रखण्ड के अधिकारियों द्वारा किया गया था। जिसमें डोमा पंचायत के प्रथम मुखिया मोहम्मद अख्तर हुसैन को बनाया गया था। उस समय ज्यादातर आम जनता को इसके बारे में मालूम नहीं था और न ही मुखिया बनने में किसी को दिलचस्पी था। लेकिन कुछ वर्षों बाद जब धीरे धीरे आम जनता को इसके बारे में पता चला तो वे पंचायत चुनाव में अपना रुचि दिखाने लगे।

डोमा पंचायत के मुखिया और उनके कार्यकाल की सूचि:-

1) मोहम्मद अख्तर हुसैन  (राम नगर) 1962 से 1967 तक

2) रामेश्वर सिंह (करौता) 1967 से 1977 तक

3) केदार शर्मा (करौता) 1977 से 1982 तक (जब तक जीवित रहे)

4) वसन्त शर्मा (लखीपुर) 1982 से

मुखिया केदार शर्मा की मृत्यु के बाद डोमा पंचायत के उपमुखिया लखीपुर निवासी वसंत शर्मा मुखिया बने। उसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और रावड़ी देवी के कार्यकाल में बिहार में पंचायत चुनाव नहीं हुआ था। और लम्बे अरसे बाद जब नितीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने तब 2001 में पंचयात चुनाव कराया गया। उस पंचायत चुनाव में डोमा पंचायत के मुखिया सालिमपुर निवासी कृष्णनंदन शर्मा बने।

List of Mukihiya of Doma Panchayat

5) कृष्णनंदन शर्मा (सालिमपुर) 2001 से 2006 तक

6) अनुराधा देवी कृष्णनंदन शर्मा की पत्नी (सालिमपुर) 2006 से 2016 तक

7) श्याम सुंदरी देवी (आरक्षित) सालिमपुर 2016 से 2021 तक

8) बटोरन कुमार (आरक्षित) लखीपुर 2021 से वर्तमान


2 comments:

  1. कृष्णनंदन शर्मा की पत्नी का नाम अनुराधा देवी है अतः नंबर 6 पर उनका नाम लिख दें और बगल में कोष्ठक में (कृष्णनंदन शर्मा की पत्नी) लिख दें।

    ReplyDelete