Breaking

Thursday, June 16, 2022

Child thief woman arrested in Barh

बाढ़ में बच्चा चोर महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घर में छापेमारी कर प्रशासन ने बच्चे को किया सकुशल बरामद

बच्चा चोर महिला गिरफ्तार
बच्चा चोर महिला गिरफ्तार

Barh News

बच्चा चोरी का यह मामला बाढ़ थाना क्षेत्र से सामने आया है। प्रियंका देवी नामक एक महिला ने एक अन्य औरत पर बच्चा चोरी का आरोप लागते हुये बाढ़ थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। बीते दिन बुधवार की संध्या प्रियंका देवी एक औरत को पकड़कर बाढ़ थाना लेकर आई। वह रोते हुये बोली की इस औरत ने बच्चा चोरी किया है।


बाढ़ में बच्चा चोर महिला

प्रशासन ने जब उस औरत से पूछताछ किया तो पहले वह टालमटोल करने लगी। लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ किया गया तब उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उस औरत के ब्यान पर प्रशासन ने जांच पड़ताल करना शुरू किया तो पकड़ी गई आरोपित औरत की पहचान बुढ़नपुर गाँव की निवासी फुला देवी के रूप में हुई।


Barh Police Station

फुला देवी ने प्रशासन को बताया की उसने बुधवार के दिन ही बच्चा चोरी किया था। चोरी करने के बाद उसने बच्चे को किसी अन्य महिला मीना देवी के यहाँ ढेढ लाख रुपए में बेच दिया था। बाढ़ थाना अध्यक्ष ने इस मामले की सूचना वरीय पुलिस अधिकारी को देते हुये एक टीम गठित कर जांचपड़ताल में जुट गए।


सोहसराय थाना

प्रशासन ने आरोपित महिला के ब्यान पर गुरुवार को नालंदा जिला के सोहसराय थाना क्षेत्र के लखाचक थरथरी इलाके में छापेमारी किया। काफी छानबिन करने के बाद प्रशासन ने एक घर से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे को बरामद करने के बाद प्रशासन फुला देवी पर कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment