Breaking

Tuesday, August 23, 2022

CM Nitish Kumar got blessings in Bakhtiyarpur

बख्तियारपुर पहुँचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला देश का प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद CM Nitish Kumar got blessings in Bakhtiyarpur

आशीर्वाद लेते हुये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
आशीर्वाद लेते हुये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

श्री व्यंकटेश्वरनाथ बड़ी ठाकुरबाड़ी बख्तियारपुर

बख्तियारपुर के श्री व्यंकटेश्वरनाथ बड़ी ठाकुरबाड़ी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। जो 18 अगस्त से 24 अगस्त तक चलेगा। आज मंगलवार को इस कथा में शामिल होने मुख्यमंत्री Nitish Kumar बख्तियारपुर पहुँचे। जहाँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जोरदार स्वागत किया गया।


CM Nitish Kumar Bakhtiyarpur

वही मुख्यमंत्री नितीश कुमार के बख्तियारपुर आगमन से पूर्व सुरक्षा के मद्देनजर बख्तियारपुर में भाड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन और अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। बख्तियारपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जोरदार स्वागत किया गया।


कथा वाचक बनवाड़ी लाल गौर महाराज

बख्तियारपुर के श्री व्यंकटेश्वरनाथ बड़ी ठाकुरबाड़ी में हो रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में सामिल होने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुँचे। जहाँ उनका स्वागत कथा वाचक बनवाड़ी लाल गौर महाराज जी ने अंग वस्त्र और पुष्प माला पहनाकर किया। साथ ही महाराज जी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया।

No comments:

Post a Comment