Breaking

Sunday, November 1, 2026

Durga Puja Samiti Doma: आपसी सहमति से सम्पन्न हुआ अध्यक्ष, सचिव और कोषधायक्ष का चयन

बैठक करते हुए ग्रामीण एवं सदस्य 

बख्तियारपुर (पटना): बख्तियारपुर प्रखंड के सालिमपुर थाना अंतर्गत डोमा गांव स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार शाम 'श्री दुर्गा पूजा समिति' की एक अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ग्रामीणों और समिति के सदस्यों ने अभूतपूर्व एकजुटता का परिचय देते हुए हालिया आंतरिक मतभेदों को सुलझा लिया है। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि समिति के आधिकारिक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को बिना किसी देरी के पूरा किया जाएगा।

Bakhtiyarpur Local News:- ज्ञात हो कि पिछले कुछ समय से समिति के वर्तमान अध्यक्ष के कार्यभार और निर्णय प्रक्रिया को लेकर कुछ सदस्यों के बीच असहमति की स्थिति बनी हुई थी। इसी गतिरोध को दूर करने और संस्था के कानूनी एवं वित्तीय कार्यों को गति देने के लिए रविवार शाम 4 बजे यह विशेष आम सभा बुलाई गई थी। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और सभी ने खुलकर अपने विचार रखे। लंबी और सकारात्मक चर्चा के बाद अंततः सभी गिले-शिकवे दूर कर लिए गए।

Durga Puja Samiti Doma:- बैठक में पंचायत और ग्रामीणों की सर्वसम्मति के बाद वर्तमान पदाधिकारियों पर ही पूर्ण भरोसा जताया गया है। यह तय किया गया कि अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय, सचिव चंदन कुमार और कोषाध्यक्ष मार्कन्डेय शर्मा के नेतृत्व में समिति का कार्यभार आगे बढ़ेगा। इन्हीं पदाधिकारियों की देखरेख में समिति का कानूनी रजिस्ट्रेशन का कार्य अविलंब पूरा किया जाएगा।

दुर्गा मंदिर प्रांगण में बैठक करते हुए 

Doma Village News:- बैठक के समापन पर समिति के पदाधिकारियों ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए सभी ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि भविष्य में पूजा का आयोजन, चंदे का संकलन और संपूर्ण हिसाब-किताब पूरी तरह से पारदर्शी रहेगा। आपसी खींचतान समाप्त होने और सर्वमान्य निर्णय आने के बाद डोमा गांव में खुशी और सौहार्द का माहौल है। गांववासी अब एक नई ऊर्जा के साथ समिति के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

No comments:

Post a Comment