ई रिक्शा और ट्रेक्टर के टक्कर में चालक सहित तीन सवारी जख्मी, उपचार के लिए ले जाया गया अस्पताल Station road Barh e rickshaw accident
![]() |
Station road Barh e rickshaw accident |
ई रिक्शा दुर्घटना
एक तरफ बढ़ते हुए प्रदूषण को देखते हुए सरकार ई रिक्शा और अन्य बैटरी से चलने
वाली वाहनों को बढ़ावा दे रही है। वही दूसरी ओर ई रिक्शा में तीन पहिये होने के कारण
इससे ज्यादातर दुर्घटना के मामले देखने को मिल रहा है। हालाँकि कम दुरी की यात्रा लिए
ई रिक्शा वाहन यात्रियों को कम किराये पर आसानी से मिल जाता है। लेकिन इसमें यात्रा
के दौरान दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। कई यात्री तो इसमें यात्रा करने से भी
कतराते हैं। वही कुछ यात्री ई रिक्शा में ही यात्रा करना पसंद करते हैं।
स्टेशन रोड बाढ़
ई रिक्शा से दुर्घटना का यह मामला बाढ़ के स्टेशन रोड से सामने आया है। बीते
दिन बुधवार को बाढ़ के स्टेशन रोड पर ई रिक्शा और ट्रेक्टर के टक्कर में ई रिक्शा चालक
सहित तीन सवारी घायल हो गये। जिन्हें प्रशासन द्वारा उपचार के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल
ले जाया गया। घायलों के नाम शंकर कुमार, जावेद कुमार, रिशु कुमार और चांदनी कुमारी
बताया जा रहा है।
![]() |
बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल |
Barh Police Station
बाढ़ प्रशासन ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि ई रिक्शा चालक नशे में वाहन चला
था। वह बाढ़ स्टेशन से सवारी लेकर निकला था। रास्ते में सामने से आ रहे ट्रेक्टर में
उसने टक्कर मार दिया। जिससे ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिसमें चालक
सहित तीन यात्री घायल हो गये है। सभी घायलों का ईलाज करवाया जा रहा है। वे लोग खतरे
से बाहर है
No comments:
Post a Comment