Breaking

Wednesday, June 1, 2022

Shri Vishnu Mahayagya Barh Parsavan

बाढ़ परसावां में नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का किया गया आयोजन, कलश शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में उमड़ी भक्तों की भीड़ Shri Vishnu Mahayagya Barh Parsavan

 

श्री विष्णु महायज्ञ बाढ़ परसावां
श्री विष्णु महायज्ञ बाढ़ परसावां 

श्री विष्णु महायज्ञ बाढ़ परसावां 

श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन बाढ़ अनुमण्डल क्षेत्र के परसावां गाँव में किया गया। पंडारख प्रखण्ड के परसावां गाँव में नौ दिवसीय इस महायज्ञ का शुभारंभ बीते दिन बुधवार 01 मई को कलश शोभा यात्रा निकालकर की गई। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुये। यह कलश शोभा यात्रा परसावां गाँव के राम मंदिर से बाढ़ उमानाथ मंदिर गंगा घाट तक निकली गई। कलश शोभा यात्रा के दौरान हाथी-घोड़े ढ़ोल-नगाड़े और डीजे के धुन से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया।

 

श्री विष्णु महायज्ञ परसावां
श्री विष्णु महायज्ञ परसावां

श्री विष्णु महायज्ञ परसावां

इस कलश शोभा यात्रा में सैंकड़ों श्र्द्धालुओं ने गंगा नदी में स्नान करके कलश में जल भरकर जय श्री राम का जयकारा लगाते हुये पुनः यात्रा प्रारम्भ किया। और जल से भरे कलश को परसावां गाँव के मंदिर प्रांगण में स्थापित किया। परसावां गाँव में आयोजित यह नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ 01 जून से 09 जून तक चलेगा। जिसमें भगवत प्राण प्रतिष्ठा भी किया जाना है। यह श्री विष्णु महायज्ञ एवं भगवत प्राण प्रतिष्ठा श्री चक्रपाणि जी महाराज के नेतृत्व में किया जा रहा है।

 

श्री चक्रपाणि जी महाराज
श्री चक्रपाणि जी महाराज

परसावां का नागपंचमी

आपको बताते चले की यह वही बाढ़ परसावां गाँव है जो पूर्व से ही नागपंचमी पर्व को लेकर पूरे इलाके में चर्चित है। यहाँ नागपंचमी के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर में दर्शन करने आते है। और इस मंदिर के पुजारी श्री चक्रपाणि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर धन्य हो जाते है। इस मंदिर के बारे में लोगों की ऐसी आस्था है की जो भी भक्त यहाँ सच्चे मन से ध्यान लगाते है उनकी इच्छा पूरी जो जाती है।

No comments:

Post a Comment