Breaking

Saturday, July 16, 2022

Floating Restaurant In Patna

पटना के गंगा नदी में डबल डेकर क्रूज की जल्द होगी शुरुआत, पटनावासी गंगा नदी के बिच लहरों में लेंगें बर्थडे पार्टी और अन्य समारोह का आनन्द

Floating Restaurant In Patna
Boat Restaurant In Patna
Floating Restaurant In Patna

पटना के गंगा नदी में बहुत जल्द पटनावासी डबल डेकर क्रूज का आनंद लेंगे। इसके लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गंगा विहार फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को चलाने का निर्णय लिया है। जिसमें एक साथ लगभग 80 पर्यटक बैठ सकेंगे। MV गंगा विहार जहाज को बर्थडे पार्टी, रिंग सेरेमनी , शादी की सालगिरह जैसे अन्य मौके पर बुक करके पर्यटक गंगा नदी के बीच लहरों में सेलिब्रेट करने का आनन्द ले सकेंगे।


Boat Restaurant In Patna

आपको बताते चलें कि MV गंगा विहार जहाज को 2009 में ख़रीदा गया था। उस समय यह जहाज पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। जिसको लेकर इस जहाज पर मंत्रिमंडल की बैठक भी किया जा चूका है। बिहार के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राजपाल और कई अन्य वरीय अधिकारी इस जहाज पर सैर करने का आनन्द ले चुके हैं।


Cruise Service In Patna

इस जहाज पर डांडिया, चांदनी रात में गंगा नदी के बीच लहरों में कवी सम्मेलन जैसे कई आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं। लेकिन 2017 में तकनिकी खराबी आने के कारण इस जहाज का संचालन बन्द कर दिया गया था।


Patna Ganga Cruise Booking

MV गंगा विहार जहाज का परिचालन अक्टूबर 2022 तक शुरू कर दिया जायेगा। इसको लेकर बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने एक एजेंसी को इस जहाज का संचालन के लिए 15 वर्षो तक लीज पर दिया है। एजेंसी को जहाज का मरम्मत एवं शौन्दर्यकरण के लिए तीन माह का समय दिया गया है। तीन माह बाद अक्टूबर 2022 में MV गंगा विहार जहाज का संचालन पटना के गाँधी घाट से पर्यटकों के लिए शुरू कर दिया जायेगा।

No comments:

Post a Comment