Breaking

Sunday, June 26, 2022

Doma Panchayat Mukhiya Batoran Kumar missing

डोमा पंचायत के मुखिया बटोरन कुमार रहस्यमय तरीके से गायब, पत्नी निभा देवी ने करवाया सालिमपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज। Doma Panchayat Mukhiya Batoran Kumar missing
डोमा पंचायत मुखिया बटोरन कुमार
डोमा पंचायत मुखिया बटोरन कुमार

डोमा पंचायत मुखिया बटोरन कुमार
डोमा पंचायत के मुखिया बटोरन कुमार पिछले 13 दिनों से लापता हैं। जिसकी सुचना मुखिया की पत्नी निभा देवी ने सालिमपुर थाना को प्राथमिकी दर्ज करके दिया। दर्ज किये गए प्राथमिकी के अनुसार मुखिया बटोरन कुमार 14 जून को करीब 11-12 बजे घर में पत्नी से यह बोलकर निकले थे कि वह अरुण कुमार के यहाँ किसी काम से पटना जा रहे हैं। 

डोमा पंचायत 
आपको बताते चलें कि मुखिया बटोरन कुमार अरुण कुमार के यहाँ काम करते हैं। अरुण कुमार लखीपुर गाँव के निवासी हैं। पंचायत चुनाव के समय अरुण कुमार ने बटोरन कुमार को चुनाव प्रचार में काफी मदद किया था। 

सालिमपुर थाना
बताया जा रहा है कि मुखिया के गायब होने की सुचना मुखिया की पत्नी निभा देवी को भी नहीं था। पुलिस पदाधिकारी के द्वारा इसकी सूचना मुखिया की पत्नी को दिया गया। उसके बाद मुखिया की पत्नी निभा देवी ने सालिमपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया। उसके बाद पुलिस प्रशासन मुखिया बटोरन कुमार को खोजबीन करने में जुटी है।

No comments:

Post a Comment