Breaking

Friday, June 24, 2022

Daniyawan farmers built 4 km long dam

सरकार से नहीं मिला मदद तो गाँव के किसानों ने मिलकर चार किलोमीटर लम्बा बना दिया बाँध

बाँध बनाते हुये किसान
बाँध बनाते हुये किसान 

बख्तियारपुर विधानसभा

बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के दनियावां प्रखण्ड में पिछले कई वर्षों से हर साल बारिश के मौसम में कठौतिया नदी का पानी किसानों के खेत में घुसने से लगभग 700 बीघा धान का फसल बर्बाद हो जाता है। खेतों में बाढ़ का पानी नही आये इसके लिए किसानों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई।

कठौतिया नदी

किसान चाहते हैं कि बाढ़ का पानी रोकने के लिए सरकार तटबंधों पर चार किलोमीटर लम्बा बाँध बनवाये। जिससे आने वाले वारिश के मौसम में बाढ़ के पानी को रोका जा सके। और किसानों के धान की फसल को बचाया जा सके। लेकिन सरकार से मदद नहीं मिला तो किसानों ने आपस में चंदा इक्कठा कर चार किलोमीटर लम्बा बाँध बना दिया।

दनियावां प्रखण्ड के किसान आपस में चर्चा करते हुये
दनियावां प्रखण्ड के किसान आपस में चर्चा करते हुये 

दनियावां से फतुहा

बताया जा रहा है कि यह मामला दनियावां और फतुहा के बीच, बॉर्डर के पास का है। इसलिए इस बाँध को दनियावां और फतुहा प्रखण्ड के किसानों ने मिलकर बनाना शुरू कर दिया है। इस बाँध को अभी भी किसानों द्वारा बनाया जा रहा है। जिसमें लगभग एक किलोमीटर तक का बाँध बनकर तैयार हो गया है। इसे पूरी तरह तैयार होने में अभी हप्ते भर का समय और लगने वाला है।

किसान फसल योजना

इस बाँध को अपदालचक पुल से ठेगुआ के बुधवा खण्डा तक बनाने की तैयारी किसानों ने अपने दम पर कर लिया है। किसानों के अनुसार बाढ़ के समय आपदा विभाग के लोग आते हैं और खानापूर्ति करके चले जाते हैं। किसान फसल योजना का लाभ भी यहाँ के किसानों को आज तक नहीं मिला है।

No comments:

Post a Comment