Breaking

Sunday, July 3, 2022

Youth drowned in Barh Umanath Ghat Ganga river

बाढ़ उमानाथ घाट पर नहाने आये युवक गंगा नदी में डूबा, गोताखोर की मदद से युवक की तलाश में जुटी पुलिस Youth drowned in Barh Umanath Ghat Ganga river

बाढ़ उमानाथ घाट
बाढ़ उमानाथ घाट
बाढ़ उमानाथ घाट

आज 3 जुलाई रविवार को बाढ़ के उमानाथ गंगा नदी के घाट पर नहाने आये युवक गंगा नदी में डूबा। बताया जा रहा है कि युवक अपने नानी के श्राद्ध कर्म में शुद्धिकरण हेतु गंगा नदी में अपने परिजनों के साथ नहाने आया था। नहाने के दौरान पैर फिसलने से युवक गहरे पानी में चला गया और गंगा नदी में डूब गया। डूबने बाले युवक का नाम चंदन कुमार बताया जा रहा है।


Barh News

परिजनों के अनुसार चंदन अपने साथ एक बच्चे को लेकर गंगा नदी में नहाने जा रहा था। लेकिन बच्चे ने साथ जाने से इंकार कर दिया। गंगा नदी में स्नान करने के दौरान चन्दन ने अपने साथ आये विशाल कुमार को नहाने के लिए बुलाया। चन्दन और विशाल दोनों एक साथ गंगा नदी में नहाने लगे। इस दौरान चन्दन और विशाल दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

युवक की तलाश में जुटी गोताखोर
युवक की तलाश में जुटी गोताखोर
Barh Police Station

दोनों को डूबते देख परिजनों ने एक दूसरे का हाँथ पकड़कर डूबते हुए चन्दन और विशाल को बचाने का प्रयास किया। जिसमें विशाल का हाँथ पकड़ में आने से उसे खींचकर बचा लिया गया। वही चन्दन गंगा नदी में डूब गया। जो बड़गाँव का रहने बाला बताया जा रहा है। चन्दन के डूबने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। युवक के डूबने की सुचना जब बाढ़ थाना को लगा तो मौके पर पहुँची पुलिस गोताखोर की मदद से युवक की तलाश करने में जुटी है।

No comments:

Post a Comment