Breaking

Thursday, July 14, 2022

Police arrested Pappu Yadav, accused of murder

मिसी गाँव से हत्या के आरोपी पप्पू यादव को पुलिस ने किया गिफ्तार।महिला को ईंट पत्थर से हमला कर हत्या करने का आरोप

गिफ्तार पप्पू यादव
गिफ्तार पप्पू यादव
Police arrested Pappu Yadav, accused of murder

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के मिसी गाँव से पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के आरोपी व्यक्ति पप्पू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मिडिया को जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति पप्पू यादव पर एक महिला को ईंट पत्थर से हमला कर हत्या करने का मामला दर्ज है।


Bakhtiyarpur Police Station

आपको बताते चलें कि 12 जुलाई को मिसी गाँव में गाँव से बाहर खेत में शौच के लिए निकली महिला को आरोपी ने ईंट पत्थर से हमला कर हत्या कर दिया था। इस मामले में मृतक सुनीता देवी के पति विष्णुदेव पंडित ने बख्तियारपुर थाना में गाँव के ही युवक पप्पू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


बख्तियारपुर मिसी

हत्या के आरोपी पप्पू यादव को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment