Breaking

Wednesday, July 20, 2022

Barh Police shooter arrested

बाढ़ थाना के पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सविता सिनेमा हॉल के पास गोलीबारी करने वाला शूटर गिफ्तार, प्रेम विवाह के कारण अंकित राज की हुई थी हत्या

Barh Police shooter arrested
Barh Police shooter arrested

बाढ़ सविता सिनेमा हॉल

बाढ़ सविता सिनेमा हॉल के पास 12 जुलाई को हुए गोलीबारी में दो लोगों को गोली लगने से मौत हो गई थी। इस सम्बन्ध में रामानुज सिंह ने बाढ़ थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। जिसपर कार्रवाई करते हुए बाढ़ थाना की पुलिस ने वरीय अधिकारी के निर्देश पर दो शूटर को गिरफ्तार किया है।


Barh Police Station

बाढ़ थाने की पुलिस ने मिडिया को बताया कि मृतक अंकित राज ने 2 वर्ष पूर्व मराँची निवासी थप्पू सिंह की पुत्री से प्रेम विवाह कर लिया था। जिससे थप्पू सिंह नाराज थे। थप्पू सिंह ने अपने पुत्री ने नाम से बैंक में 8 लाख रुपये जमा किया था, जिसे अंकित राज द्वारा निकाल लिया गया था। इन्ही सब बातों को लेकर नाराज थप्पू सिंह ने अंकित राज को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।


बाढ़ सविता सिनेमा हॉल गोलीबारी

थप्पू सिंह ने अंकित राज की हत्या करवाने के लिए लगभग 4 लाख रुपये में 3 शूटर को तैयार किया। और मौका पाकर बाढ़ सविता सिनेमा हॉल के पास तीनों शूटर ने अंकित राज को गोली मारकर हत्या कर दिया। इस गोलीबारी में एक अन्य वृद्ध व्यक्ति विनय पाण्डेय को गोली लगने से मौत हो गई थी।

No comments:

Post a Comment