Breaking

Tuesday, June 21, 2022

Draupadi Murmu Biography द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय

द्रौपदी मुर्मू की जीवनी Draupadi Murmu President Biography द्रौपदी मुर्मू हिस्ट्री

द्रौपदी मुर्मू ने राजनीतिक में अपना पहला कदम 1997 में रखा था, जब उन्होंने रायरंगपुर से पार्षदी का चुनाव जीता था। उससे पहले द्रौपदी मुर्मू ओडिशा सरकार के सिंचाई विभाग, बिजली विभाग में बतौर जूनियर असिस्टेंट के रूप में काम कर चुकी है। और एक एजुकेशन सेंटर में असिस्टेंट टीचर भी रह चुकी है।

Draupadi Murmu Biography
द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय

द्रौपदी मुर्मू कौन है Draupadi Murmu Kaun Hai

18 जुलाई को होने बाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में द्रौपदी मुर्मू एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए उमीद्वार घोषित की गई है। जिसकी घोषणा 21 जून मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिती में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। इस राष्ट्रपति चुनाव के वोटो की गिनती 21 जुलाई को किया जाएगा।


द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय Draupadi Murmu Biography

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के एक गांव बैडापोसी में हुआ था। उनके पिता का नाम बिरांची नारायण तुडू है।


Draupadi Murmu Cast

द्रौपदी मुर्मू संथाल आदिवासी समुदाय से आती हैं। आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने के द्रौपदी मुर्मू का राजनीति जीवन कामयाब रहा। द्रौपदी मुर्मू का शुरुआती जीवन संघर्षों से भरा रहा है। वे ऐसे पिछड़े इलाकों में पली-बढ़ीं जहां ठीक से विकास भी नहीं हुआ था। जिसके कारण उन्हे पढ़ाई करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


द्रौपदी मुर्मू family

द्रौपदी मुर्मू के परिवार में उनका इकलौती संतान एक बेटी है।


Draupadi Murmu Husband

द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम श्याम चरण मुर्मू था।


Draupadi Murmu Daughter

द्रौपदी मुर्मू का एक ही बेटी है जिसका नाम इतिश्री मुर्मू है।


Draupadi Murmu Religion

द्रौपदी मुर्मू हिन्दू धर्म और संथाल आदिवासी समुदाय से आती हैं।


Draupadi Murmu Qualification

द्रौपदी मुर्मू ने भुवनेश्वर के रामदेवी वीमन्स कॉलेज से बीए की पढ़ाई किया था। 1979-83 के बीच उन्होंने ओडिशा सरकार के सिंचाई और बिजली विभाग में बतौर जूनियर असिस्टेंट काम किया। उसके बाद 1994 से 1997 तक द्रौपदी मुर्मू रायरंगपुर के श्री अरबिंदो इंटग्रेल एजुकेशन सेंटर में असिस्टेंट टीचर रहीं।


द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल

1997 में उन्होंने रायरंगपुर से पार्षदी का चुनाव जीता। और यही से उन्होने राजनीतिक में पहला कदम रखा। 2002 से 2004 के बीच द्रौपदी मुर्मू ओडिशा सरकार में कई पदभार संभाले। जैसे मत्स्य पालन विभाग में स्वतंत्र प्रभार, पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री का पद संभाला और ट्रांसपोर्ट एंड कॉमर्स डिपार्टमेंट में भी काम किया। इस दौरान वे रायरंगपुर से बीजेपी की विधायक भी बनीं। 2004 में द्रौपदी मुर्मू दूसरी बार बीजेपी के टिकट पर विधायकी का चुनाव जीती थीं। 2002 में वे बीजेपी के शेड्यूल्ड ट्राइब मोर्चा की उपाध्यक्ष भी बनीं। 2006 से 2009 के दौरान वे मोर्चा की स्टेट प्रेजिडेंट भी रहीं।

2007 में उन्हें बेस्ट एमएलए ऑफ दी ईयर के रूप में 'नीलकंठ अवॉर्ड' दिया गया। 2010 में पार्टी ने उन्हें मयूरभंज का जिलाध्यक्ष बना दिया। 2013 में वे फिर इस पद के लिए चुनी गईं और अप्रैल 2015 तक जिलाध्यक्ष रहीं। उस समय तक वे बीजेपी के एसटी मोर्चा के नेशनल एक्जिक्यूटिव का पद संभाल रही थीं। 2015 में द्रौपदी मुर्मू अपने करियर के सबसे बड़े ओहदे तक पहुंचीं, जब उन्हें झारखंड का गवर्नर नियुक्त किया गया।


द्रौपदी मुर्मू झारखंड Draupadi Murmu President श्रीमती द्रौपदी मुर्मू

श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 18 मई 2015 को झारखंड की पहली महिला राज्यपाल के रूप में शपथ लिया था। राज्यपाल के तौर पर द्रौपदी मुर्मू का 5 साल का कार्यकाल 18 मई 2020 को पूरा हो गया था, लेकिन कोरोना संकट के कारण नई नियुक्ति नहीं हो पाई थी।

No comments:

Post a Comment